चले जाएँ जितने भी दूर हम, पर भूल सकेंगे न तुमको हम| हर पल तुझको याद करेंगे,तेरी ख़ुशी की लिए फरियाद करेंगे| वो तुम्हारा हँसना हसाना,और चुपके से दिल को छू जाना, खट्टी-मीठी बातों का फ़साना,याद आएगा वो गुजरा जमाना| संग तुम्हारे बिताये जो लम्हे,बन कर रह जायेंगे वो सपने| अब सपनो का ही हैं आसरा,दिल में है जो प्यार तुम्हारा, बस वही हैं अब जीने का सहारा| याद आएगा, कभी कभी तुम्हारा वो रुलाना, और एक प्यारा सा साथ तुम्हारा| चाहे भूल जाओ तुम हमें,पर याद रखेंगे हम तुम्हे| प्यार किया था हमने तुमसे,और हमेशा करते रहेंगे| कोई गम छू न पाए तुम्हे,खुदा से ये दुआ करेंगे| चले जाएँ जितने भी दूर हम,पर भूल न सकेंगे तुमको हम.
भूल न सकेंगे तुमको हम….
Writer: Nivedita Gupta
Translator: Bharat Dev
Advertisement
- Leave a Comment